मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की सुरक्षा के चूक और मनसुख हिरेन (Mansukh Hiren) हत्या मामले से जुड़ा सचिन वाजे (Sachin Vaze) का एक और CCTV फुटेज सामने आया है. 2 मार्च 2021 के इस फुटेज में वाजे एक ऑडी कार ड्राइव कर रहा है. बांद्रा वर्ली सी लिंक के टोल प्लाजा की इस सीसीटीवी में ऑडी कार का वीडियो कैद हुआ है. खास बात है कि कार में वाजे के साथ मनसुख हिरेन की हत्या का आरोपी विनायक शिंदे भी बैठा है. इसी के दो दिन बाद मनसुख हीरेन की हत्या की गई थी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने वसई से ये ऑडी कार बरामद की थी.इस मामले में जांच के दायरे में आयी ये 8वीं कार है.
NIA को मनसुख हिरेन की हत्या के केस में मिले 14 नंबर, 5 नंबरों के आगे लिखा था सचिन वाजे
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
2 मार्च के इस वीडियो में दिख रही ऑडी कार में बैठे हैं सचिन वझे और विनायक शिंदे। इसके दो दिन बाद ही मनसुख की हत्या कर शव मुंब्रा रेती बंदर में फेंक दिया गया था। विनायक शिंदे पर है हत्या का आरोप। https://t.co/APxS20tHRi pic.twitter.com/BWu1wwJymr
— sunilkumar singh (@sunilcredible) April 1, 2021
सबसे पहले संदिग्ध तौर पर पार्क स्कोर्पियो, फिर उसके पीछे चलने वाली सरकारी गाड़ी इनोवा. उसके बाद 2 मर्सिडीज, एक लैंड क्रूजर, एक वॉल्वो और एक मित्सुबिशी सहित 7 महंगी कारें पहले से ही जांच के दायरे में हैं. उधर, NIA के सूत्रों ने बुधवार को दावा किया कि मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक वाहन में मिली जिलेटिन की छड़ों की खरीद मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे ने ही की थी. हालांकि, सूत्रों ने विस्फोटकों के स्रोत के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी. उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही एनआईए ने यह भी पाया कि वाजे ने अपने चालक के साथ मिलकर अंबानी के आवास एंटीलिया के निकट SUV खड़ी की थी.
NIA को सचिन वाजे केस में मीठी नदी से मिली नंबर प्लेट का मालिक औरंगाबाद का निकला
सूत्र ने बताया, ‘‘SUV में रखी गई जिलेटिन की छड़ों की खरीद वाजे ने की थी.' सूत्रों ने बताया कि एनआईए के पास ऐसा सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें घटनास्थल पर वाजे की मौजूदगी दिखी है. उन्होंने बताया कि जांच के संबंध में एनआईए की टीम मुंबई पुलिस के आयुक्त कार्यालय और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है. इससे वाजे की गतिविधियों और अन्य पहलुओं का पता चलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं