- मेहुल के वकीलों ने लिया अपहरणकर्ताओं का नाम
- एंटीगुआ के पीएम ने बताया- जांच शुरू हो चुकी है
- पीएम ने ये भी कहा कि अगर ये हुआ है तो बहुत गंभीर मामला है.
पीएनबी घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) के कथित अपहरण के दावे की जांच एंटीगुआ और बारबुडा पुलिस ने शुरू कर दी है.प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने स्थानीय मीडिया को इस बाबत जानकारी दी. एंटीगुआ न्यूज रूम की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम ब्राउन ने बताया कि चोकसी के वकीलों ने पुलिस आयुक्त को कथित अपहरण में शामिल लोगों के नाम एक शिकायत में दिए हैं. एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री ने भी कहा कि अगर दावे सही हैं तो यह गंभीर मामला है.
रिपोर्ट के मुताबिक-पीएम ब्राउन ने कहा है कि पुलिस इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है. दरअसल, चोकसी ने एंटीगुआ और बारबुडा की रॉयल पुलिस फोर्स में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका अपहरण किया गया. उन्होंने शिकायत में दावा किया है कि उनका एंटीगुआ से अपहरण किया गया औऱ डोमिनिका ले जाया गया.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मेहुल चोकसी पर विदेश मंत्रालय का बयान- भारत सभी फरार लोगों को देश लाने की कोशिश कर रहा है
बता दें कि भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका से वापस लाने के लिए भारत की तरफ से भेजा गया विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों का दल कतर एयरवेज के एक निजी विमान से शुक्रवार को वापस लौट आया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. वहां के उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को मामले में सुनवाई स्थगित कर दी थी जिसके बाद विमान ने तीन जून को स्थानीय समयानुसार रात 8.09 बजे डोमिनिका के मेलविले हॉल हवाईअड्डे से उड़ान भरी और भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11:02 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. विमान पर सवार टीम का नेतृत्व केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उप महानिरीक्षक शारदा राउत द्वारा किया जा रहा था. अधिकारियों का दल 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में वांछित चोकसी को भारत वापस लाने की खातिर करीब सात दिन तक डोमिनिका में रहा.
चोकसी के वकीलों ने डोमिनिका उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की थी जिस पर सुनवाई बृहस्पतिवार को स्थगित कर दी गई. किसी गिरफ्तार व्यक्ति को या गैरकानूनी तरीके से हिरासत में बंद व्यक्ति को अदालत में पेश करने का अनुरोध करने के लिए यह याचिका दाखिल की जाती है.स्थानीय मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि मामले पर अगली सुनवाई करीब एक महीने बाद हो सकती है तथा इस दौरान चोकसी डोमिनिका में ही रहेगा.
एंटीगुआ न्यूज रूम' के अनुसार, न्यायाधीश बर्नी स्टीफेन्सन चोकसी मामले में दोनों पक्षों से मुलाकात के बाद सुनवाई की अगली तारीख तय करेंगे.बृहस्पतिवार को सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस से की गई. रोसीयू में उच्च न्यायालय परिसर के बाहर खड़े कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथ में तख्तियां दिखीं जिनमें से एक पर लिखा था, ‘‘चोकसी को डोमिनिका कौन लाया?''
बुधवार को न्यायाधीश ने चोकसी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया था ताकि वह डोमिनिका में अवैध प्रवेश के आरोपों का सामना कर सके.उल्लेखनीय है कि चोकसी 23 मई को रहस्यमयी परिस्थितियों में एंटीगुआ एवं बारबुडा से लापता हो गया था. बाद में उसे डोमिनिका में अवैध प्रवेश करने पर पकड़ा गया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं