विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2019

विधायक पप्पू भरतौल की बेटी की शादी में एक और ट्विस्ट, भोपाल के रहने वाले शख़्स ने किया यह दावा

भाजपा विधायक राजेश मिश्रा (Rajesh Misra) उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा (Sakshi Mishra) और अजितेश की शादी में एक और मोड़ आ गया है.

विधायक पप्पू भरतौल की बेटी की शादी में एक और ट्विस्ट, भोपाल के रहने वाले शख़्स ने किया यह दावा
साक्षी मिश्रा (Sakshi Mishra) और अजितेश.
  • विधायक पप्पू भरतौल की बेटी हैं साक्षी मिश्रा
  • भोपाल का रहने वाला शख़्स आया सामने
  • कहा- अजितेश ने पहले उनकी बेटी से की थी सगाई
नई दिल्ली:

भाजपा विधायक राजेश मिश्रा (Rajesh Misra) उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा (Sakshi Mishra) और अजितेश की शादी में एक और मोड़ आ गया है. भोपाल के रहने वाले हेमंत नायक नाम के शख्स का दावा है कि अजितेश की पहले ही उनकी बेटी से जुलाई 2016 में एक होटल में सगाई हुई थी. इस सगाई में उन्होंने 7 लाख रुपये खर्च किये थे. हेमंत नायक के इस दावे के बाद इस चर्चित मामले में एक और मोड़ आ गया है. आपको बता दें कि एक दिन पहले ही खबर आई थी कि साक्षी मिश्रा (Sakshi Mishra) और उनके पति अब अदालत में पंजीकृत विवाह का विकल्प चुन सकते हैं, क्योंकि प्रयागराज में राम जानकी मंदिर का पुजारी अपने बयान से पलट गया है, जिसके बाद से दंपति द्वारा पंजीकृत विवाह पर विचार किया जा रहा है. 

विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी की शादी में आया नया मोड़, अब पुजारी ने कहा...

पहले कहा जा रहा था कि दंपति ने कथित तौर पर यहां मंदिर में शादी की और इसका एक प्रमाण-पत्र लिया, लेकिन बाद में पुजारी ने यह कहते हुए शादी करवाने की बात से इनकार कर दिया कि प्रमाण-पत्र नकली था. दरअसल, साक्षी और  उनके अंतरजातीय विवाह के बाद से ही एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. साक्षी ब्राह्मण परिवार हैं, जबकि उनके पति अजितेश कुमार दलित परिवार से आते हैं. साक्षी ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि शादी के बाद से उन्हें उनका परिवार परेशान कर रहा है और उनकी जान को खतरा है.  

BJP MLA की बेटी ने Video जारी कर बताया था जान का खतरा, विधायक पापा ने दिया ये जवाब

हालांकि बाद में एनडीटीवी से बातचीत में साक्षी मिश्रा (Sakshi Mishra) ने कहा कि पुलिस द्वारा दिए गए सुरक्षा के वादे के बाद वह सुरक्षित महसूस कर रही हैं. साक्षी और उनके पति अजितेश ने एनडीटीवी से कहा, 'मैं मीडिया के सामने नहीं आना चाहती थी लेकिन अपने पिता का बयान देखने के बाद मुझे मीडिया के सामने आना पड़ा. लोग इसे सियासी दबाव के रूप में देख रहे हैं लेकिन मुझे सियासत नहीं करनी है भविष्य में.' साक्षी ने कहा, 'मैं अब सुरक्षित महसूस कर रही हूं. जब हम पहले एसएसपी से मिले थे तब उन्होंने सही तरीके से कोई जवाब नहीं दिया था लेकिन जब हम मीडिया के पास गए तो उन्होंने हमें सुरक्षा देने का वादा किया. अब हम डरे हुए नहीं हैं और सुरक्षित महसूस कर रहे.

Video: बीजेपी विधायक की बेटी ने की दलित युवक से शादी, कहा- पापा से जान का खतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajesh Misra, Pappu Bhartaul, Sakshi Mishra, Sakshi Mishra Case, Sakshi Mishra Video, Sakshi Mishra News, Sakshi Mishra Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com