विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2011

8 जून को जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे अन्ना

रामदेव पर हुई कार्रवाई से अण्णा हज़ारे की सिविल सोसायटी नाराज़ है। अण्णा हज़ारे ने कहा है सरकार ने अंग्रेजों जैसा बर्ताव किया है।
New Delhi: रामदेव पर रामलीला मैदान में हुई कार्रवाई से अण्णा हज़ारे की सिविल सोसायटी नाराज़ है। अण्णा हज़ारे ने कहा है सरकार ने अंग्रेजों जैसा बर्ताव किया है। उन्होंने कहा कि अनशन करना हमारा अधिकार है। वहीं अण्णा ने सोमवार को होने वाली लोकपाल की ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक के बहिष्कार का फैसला किया है। वहीं उन्होंने चेतावनी दी है कि जंतर−मंतर पर फिर से आंदोलन शुरू हो सकता है। अण्णा ने कहा है कि जो पुलिस की कार्रवाई हुई है उसके विरोध में वो 8 जून को जंतर−मंतर पर अनशन करेंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अन्ना, रामदेव, सरकार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com