Yog Guru Baba Ramdev Fitness Tips: योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) अक्सर लोगों के साथ हेल्थ टिप्स और फूड टिप्स जैसी चीजें शेयर करते रहते हैं, जिनका अगर हम असल जिंदगी में पालन करें तो हमें बेहतरीन फायदे होते हैं. ऐसे में योग गुरु बाबा रामदेव ने खाने के बारे में लोगों को बताया कि हमें कब कैसे और किस तरीके से भोजन करना चाहिए और किस चीज के साथ कौन सी चीज नहीं खानी चाहिए. आइए हम आपको 10 पॉइंट्स में समझाते हैं कि खाना कैसे और कब खाना चाहिए.

योग गुरु बाबा रामदेव ने बताएं खाना खाने से जुड़ी अहम बातें
1. आयुर्वेद में अलग-अलग मौसम के अनुसार खाने का विधान है. जैसे- सर्दियों में गर्म खाना और गर्मियों में ठंडा खाना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है. इसके साथ ही हमें अपने वात पित्त और कफ के अनुसार ही भोजन करना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. अक्सर देखा जाता है कि लोग गले तक खाना खा लेते हैं या यूं कहें कि अपनी डाइट से ज्यादा खाना खा लेते हैं, लेकिन इंसान को हमेशा अल्पाहारी मतलब कि कम और छोटी मात्रा में खाना खाना चाहिए.
3. कोशिश करें कि सुबह के नाश्ते में आप अंकुरित आहार अपनी डाइट में शामिल करें. अगर आप सलाद खा रहे हैं तो इसके ऊपर ऑलिव ऑयल या सरसों के तेल की ड्रेसिंग करें.
4. योगगुरु बाबा रामदेव ने यह भी बताया कि खाना खाने के 1 घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए.
5. किस समय क्या चीज खाएं इस पर योग गुरु बाबा रामदेव कहते हैं कि सुबह दही, दोपहर छाछ और रात के खाने के 1 घंटे बाद गर्म दूध पीना चाहिए. दूध के साथ नमक वाली चीजें कभी नहीं खानी चाहिए, इससे स्किन संबंधी समस्या होती है. इतना ही नहीं रात के समय कभी भी दही और छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए.
6. अब बात आती है खाने की, तो खाने में हमारे सामने सलाद से लेकर पका हुआ भोजन और मीठा तक होता है. ऐसे में सबसे पहले क्या खाया जाए? तो याद रखें की हमें सबसे पहले हल्का भोजन, फिर मीडियम और अंत में भारी यानी की हैवी चीज खानी हैं.
7. आसान भाषा में समझे तो हमें सबसे पहले सलाद और अंकुरित आहार लेना चाहिए. इसकी मात्रा खाने से ज्यादा होनी चाहिए और कभी भी सलाद या अंकुरित भोजन को हमें उबालना नहीं चाहिए. इसे हमेशा कच्चा ही खाना चाहिए.
8. सलाद के बाद आप अपना खाना जैसे- दाल, रोटी, सब्जी, चावल इत्यादि खा सकते हैं.
9. अंत में आप मीठा खाए, क्योंकि ये सबसे हैवी खाना होता है. कभी भी खाने के साथ या खाने के पहले हमें मीठा नहीं खाना चाहिए.
10. विरुद्ध आहार यानी कि ऐसी दो चीजें एक साथ मिलाकर खाना जिससे सेहत पर खराब प्रभाव पड़ता है इन्हें खाने से बचना चाहिए. इससे इम्यून सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है. साथ ही कैंसर जैसे रोग और गंभीर स्थिति में मृत्यु भी हो जाती है. अब आपको बताते हैं कि ऐसे विरुद्ध आहार कौन से हैं. कई बार देखा जाता है कि लोग मीठे में खीर के साथ रायता भी खाते हैं. लेकिन यह विरुद्ध आहार होता है. दूध के साथ कभी भी दही और छाछ नहीं खाना चाहिए.
11.दूध के साथ कभी भी विटामिन सी युक्त जैसे खट्टे फल नहीं खाने चाहिए. जैसे -आजकल दूध में कई सारे फल मिलाकर फ्रूट कस्टर्ड बना दिया जाता है, लेकिन हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है.
12. दूध के साथ कभी भी तरबूज या खरबूज नहीं खाना चाहिए, इससे तुरंत मृत्यु भी हो सकती है. यहां तक कि तरबूज और खरबूज खाने के बाद पानी भी नहीं पीना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं