विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2011

अन्ना के स्वास्थ्य में गिरावट, डॉक्टरों ने जताई चिंता

New Delhi: गांधीवादी अन्ना हजारे का अनशन शनिवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता जताई है, क्योंकि हजारे का रक्तचाप गिर गया है, जबकि हृदय गति बढ़ गई है। रामलीला मैदान में 74 वर्षीय गांधीवादी के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए और अधिक डॉक्टर तैनात किए गए हैं। मजबूत लोकपाल विधेयक के मुद्दे पर हजारे की भूख हड़ताल को 260 घंटे से अधिक हो चुके हैं। गांधीवादी के स्वास्थ्य पर डॉ नरेश त्रेहन की टीम नजर रख रही है। त्रेहन ने कहा, हम कल रात की अपेक्षा ज्यादा चिंतित हैं। उनका रक्तचाप गिर गया है, जबकि हृदय गति बढ़ गई है। उन्होंने कहा, रक्तचाप कम हुआ है। हमने रक्त के नमूने लिए हैं। उनका वजन कम होने की वजह से उनके शरीर में ऊर्जा की भी कमी हुई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अन्ना हजारे, भ्रष्टाचार, अनशन, स्वास्थ्य