विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2021

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में बच्ची की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने एसएचओ की गाड़ी तोड़ी

आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि बच्ची को किडनैप कर परिवार से पैसे मांगने का प्लान था हालांकि बच्ची के परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है.

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में बच्ची की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने एसएचओ की गाड़ी तोड़ी
Delhi के त्रिलोकपुरी की 8 साल की बच्ची का शव गाजियाबाद के एक खेत में मिला था
नई दिल्ली:

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में बच्ची की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने एसएचओ की गाड़ी पर पथराव कर तोड़फोड़ की. कल्याणपुरी से 13 फरवरी से लापता 8 साल की बच्ची का शव ग़ाज़ियाबाद के मोदी नगर के भोजपुर गांव के एक खेत से बरामद हुआ था.

इसी मामले को लोग बच्ची के परिवार वाले और लोग गुस्से में थे. शुक्रवार सुबह से लोग थाने के बाहर धरना भी दे रहे थे. इस मामले में पुलिस ने अपहरण और हत्या के मामले में 4 आरोपियों जॉनी ,नरेश ,कैलाश और तरुण को गिरफ्तार किया था. आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि बच्ची को किडनैप कर परिवार से पैसे मांगने का प्लान था हालांकि बच्ची के परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. फिलहाल ऐसा लगता है कि पैसे न मिलने पर बच्ची की हत्या कर खेत मे फेंक दिया गया था. चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trilokpuri Kidnap Murder, Dehi Police, Ghaziabad Modi Nagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com