विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2019

राजस्थान की सीमा पर नजर आया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने मार गिराया

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से सटी सीमा पर शनिवार को बार फिर पाकिस्तान का ड्रोन नजर आया, जिसे भारतीय सेना ने नेस्तेनाबूद कर दिया.

राजस्थान की सीमा पर नजर आया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने मार गिराया
मार गिराये गए ड्रोन के हिस्से
नई दिल्ली:

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से सटी सीमा पर शनिवार को बार फिर पाकिस्तान का ड्रोन नजर आया, जिसे भारतीय सेना ने नेस्तेनाबूद कर दिया. इससे पहले बीकानेर सीमा पर पाकिस्तान का एक ड्रोन दिखाई दिया था जिसे वायु सेना ने मार गिराया था. सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सेना की गतिविधियों की जासूसी करने के लिए बार-बार कैमरे लगे ड्रोन उड़ते हुए देखे जा रहे हैं. 

बालाकोट जैसे हमले ने पाकिस्तान की परमाणु धौंस की पोल खोलकर रख दी: अरुण जेटली

पाकिस्तान में सरकार ने नवाज शरीफ के लिए जेल के बाहर एम्बुलेंस तैनात कीं

सूत्रों के अनुसार श्रीगंगानगर में हिंदूमल कोट बॉर्डर के पास शाम 7.30 बजे के आस पास पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की, जिसे सेना ने जमीन से फायरिंग कर जमींदोज कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान सीमावर्ती गांव कोनी में ड्रोन के नीचे गिरने की जानकारी के चलते ऐहतियातन ग्रामीणों से कहा गया है कि अगर खेतों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस अथवा सेना को दी जाए. 

नई सर्विलांस तकनीक से सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ रोकेगा बीएसएफ

गौरतलब है कि आईएएफ ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया था जिसमें बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था. वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान बदले की कार्रवाई के कोशिश में है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच इस ड्रोन को गिराया गया है. मालूम हो कि 27 फरवरी को भी कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारत ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था. 

Video:भारत के सुखोई 30 ने पाक के ड्रोन को मार गिराया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UAV, Unmanned Aerial Vehicle, Sri Ganganagar Sector, Indian Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com