विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2019

अमित शाह ने पूर्व पीएम पर साधा निशाना, कहा- पीएम मोदी से ज्यादा विदेश यात्राओं पर गए थे मनमोहन सिंह

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने विदेशी दौरों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना में अधिक विदेश यात्राएं करते रहे हैं.'

Also Read in
अमित शाह ने पूर्व पीएम पर साधा निशाना, कहा- पीएम मोदी से ज्यादा विदेश यात्राओं पर गए थे मनमोहन सिंह
गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने विदेशी दौरों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा- (फाइल फोटो)
  • अमित शाह ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर साधा निशाना
  • कहा- पीएम मोदी से ज्यादा विदेश यात्राओं पर गए थे मनमोहन सिंह
  • नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर पीएम: अमित शाह
नई दिल्ली:

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पीएम के विदेशी दौरों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की तुलना में अधिक विदेश यात्राएं करते रहे हैं.' शाह ने कहा, 'मोदी जहां भी जाते हैं, हजारों लोग एयरपोर्ट पर मोदी-मोदी पुकारते हैं. इससे कांग्रेस के पेट में दर्द होता है और वह कहती है कि मोदी बहुत यात्रा कर रहे हैं. .यह मोदी-मोदी पुकारना देश के लिए सम्मान की बात है.' ह्यूस्टन में पीएम मोदी के भाषण देने पर शाह ने कहा कि यह साबित करता है कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर पीएम थे. शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'मनमोहन सिंह मैडम द्वारा लिखे और दिए गए पेपर को पढ़ते थे. मनमोहन सिंह ने मलेशिया में रूस के लिए स्क्रिप्ट पढ़ी.'

महाराष्ट्र चुनाव में अनुच्छेद 370 के मुद्दे को लेकर पवार और शाह के बीच वाकयुद्ध

बता दें कि 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर कांग्रेस ने पीएम मोदी के फोटो का एक कोलाज ट्वीट किया था जिसमें पीएम मोदी प्लेन पर चढ़ते और उतरते दिख रहे थे. इसके कैप्शन में कांग्रेस ने लिखा था 'हैपी वर्ल्ड टूरिज्म डे' कांग्रेस पीएम मोदी के विदेश दौरों पर लगातार निशाना साधती रही है लेकिन बीजेपी का कहना है कि पीएम की इस डिप्लोमेसी से भारत ने ग्लोबल स्तर पर पहचान बनाई है और इससे देश को काफी इनवेस्टमेंट मिला है. 

गृह मंत्री अमित शाह ने चेताया- हमारा एक जवान शहीद होगा, 10 दुश्मन मारे जाएंगे

दिसंबर में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने संसद में कहा था कि मई 2014 में शीर्ष पद संभालने के बाद से 48 विदेश यात्राओं में पीएम मोदी ने 55 से अधिक देशों का दौरा किया. इसमें कुछ देशों की कई यात्राएं शामिल थीं. इसी अवधि में, भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में वृद्धि हुई. मंत्री ने कहा कि 2014 और जून 2018 के बीच संचयी एफडीआई प्रवाह 136,077.75 मिलियन डॉलर था, वहीं 2011 और 2014 के बीच के वर्षों के लिए संचयी रूप से 81,843.71 मिलियन डॉलर की कीमत दर्ज की गई थी. 

Video: रक्षा मंत्री ने उधर राफेल का शस्त्र पूजन किया और कांग्रेस को इधर बुरा लग गया: अमित शाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Manmohan Singh, PM Modi, AssemblyElections2019, Assembly Elections 2019, Assembly Polls 2019, Haryana Assembly Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com