विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2021

ट्रैक्टर परेड में फंसी एम्बुलेंस तो, किसानों ने यूं मदद करके बनाया रास्ता - देखें VIDEO

तीन कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) निकाली. सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेड्स तोड़ दिए गए, जिसकी वजह से किसानों और पुलिस के बीच काफी हंगामा मच गया.

ट्रैक्टर परेड में फंसी एम्बुलेंस तो, किसानों ने यूं मदद करके बनाया रास्ता - देखें VIDEO
ट्रैक्टर परेड में फंसी एम्बुलेंस
  • किसानों द्वारा निकाली जा रही ट्रैक्टर परे
  • ट्रैक्टर परेड में फंसी एम्बुलेंस
  • किसानों यूं मदद करके बनाया रास्ता

तीन कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) निकाली. सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेड्स तोड़ दिए गए, जिसकी वजह से किसानों और पुलिस के बीच काफी हंगामा मच गया. इस बीच एक ऐसी भी तस्वीर सामने आई, जब ट्रैक्टर परेड में एम्बुलेंस फंस गई. हालांकि इस दौरान किसानों ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाया और उसे जल्द से जल्द भीड़ से निकाल दिया गया.

अयोध्या में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराकर शुरू किया गया मस्जिद का काम

इंद्रप्रस्थ पार्क में किसानों द्वारा निकाली जा रही ट्रैक्टर परेड के बीच एक एम्बुलेंस फंस गई. काफी मशक्कत के बाद किसानों ने वहां से रास्ता बनाया और उस भीड़ निकालने की कोशिश की. बता दें कि जीटी करनाल रोड, आउटररिंग रोड, बादली रोड मधुबन चौक, नरेला रोड पर ट्रैफिक जाम है.  इन रास्तों पर न निकलने की सलाह दी गई है.  इसके साथ ही वजीराबाद रोड, आईएसबीटी रोड, पुश्ता रोड, विकास मार्ग, एनएच-24 रोड और नोएडा लिंक रोड पर भी भारी जाम लगा है.

दिल्ली मेट्रो ने सूचना दी है कि इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के भी एंट्री-एक्जिट गेट बंद किए गए हैं. समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18-19, हैदरपुर बादली मोड़, जहांगीरपुरी, आदर्श नगर, आज़ादपुर, मॉडल टाउन, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, विधानसभा और सिविल लाइन्स मेट्रो के एंट्री और एक्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं.

किसानों का ट्रैक्टर मार्च हुआ उग्र, दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर सभी स्टेशनों के दरवाज़े बंद, 5 बड़ी बातें

पुलिस ने इससे पहले दावा किया था  कि दिल्ली आने वाले सभी बॉर्डर सील है, लेकिन किसानों के हंगामे के चलते पुलिस के सामने भी शांति बनाए रखना एक चैलेंज ही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farmer Protest, Ambulance, Tractor Parade, Farmers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com