विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2012

रातोंरात करोड़पति बन गया एक वैज्ञानिक

इलाहाबाद के एक भौतिक विज्ञानी रातों−रात करोड़पति बन गए हैं। इनको युरी मिल्नर फिज़िक्स प्राइज़ के तौर पर करीब 17 करोड़ रुपये मिले हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इलाहाबाद: इलाहाबाद के एक भौतिक विज्ञानी रातों−रात करोड़पति बन गए हैं। इनको युरी मिल्नर फिज़िक्स प्राइज़ के तौर पर करीब 17 करोड़ रुपये मिले हैं।

इलाहाबाद के हरीशचंद्र रिसर्च इंस्टिटूट में काम कर रहे फ़िज़िसिस्ट यानी भौतिक वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर अशोक सेन को यूरी मिल्नर पुरस्कार से नवाज़ा गया है। स्ट्रिंग थिओरी पर काम कर रहे अशोक सेन को पहले भी पद्म श्री और शांति स्वरूप भटनागर इनाम मिल चुके हैं। लेकिन प्रोफ़ेसर सेन को हैरानी तो तब हुई जब उनके बैंक अफ़सरों ने उन्हें बताया कि उनके खाते में 16 करोड़ रुपये से ज़्यादा जमा हुए हैं। प्रोफ़ेसर सेन ने पता किया तो मालूम हुआ कि यूरी मिल्नर दुनिया में सबसे ज़्यादा रक़म वाले पुरस्कारों में से एक है। इसमें नोबेल प्राइज़ से तीन गुना ज़्यादा रक़म मिलती है।

ये पुरस्कार यूरी मिल्नर नाम के एक रूसी शख़्स के नाम पर है जो फ़िज़िक्स का छात्र था लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़कर फ़ेसबुक जैसी कई कंपनियों में निवेश करके अरबपति बन गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इलाहाबाद के वैज्ञानिक, प्रोफेसर अशोख सेन, यूरी मिल्नर फिजिक्स प्राइज, Allahabad Scientists, Professor Ashok Sen, Uri Milner Prize
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com