समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) से पैदा सूरतेहाल पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश ने सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने खुद पृथक-वास में रहते-रहते पूरे प्रदेश को ही पृथक-वास (आइसोलेशन) में भेज दिया है. अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा, "उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालत सुधर नहीं रहे हैं और रोजाना अस्पतालों से आ रही डरावनी तस्वीरें मुख्यमंत्री के झूठे दावों की पोल खोल रही हैं. भाजपा सरकार को इससे शर्मिंदगी भी नहीं होती है, वस्तुतः सत्तादल ने चार साल में कोई काम तो किया नहीं. उसने खुद आइसोलेशन में रहते रहते पूरे प्रदेश को ही आइसोलेशन में पहुंचा दिया है."
अदार पूनावाला ने दी सफाई, वैक्सीन आपूर्ति के लिए दबाव वाले बयान का गलत मतलब निकाला गया
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा "कोरोना की वजह से न जाने कितने घरों का चूल्हा बुझ चुका है. मां-बाप का साया उठ चुका है. पूरे का पूरा परिवार संक्रमित है, मगर कोई देखने वाला नहीं है. अस्पतालों में जिंदा को मुर्दा बनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री की टीम-9 क्या कर रही है, पता नहीं. सख्ती के आदेश-निर्देश सब कूड़े के ढेर में जा रहे हैं. न कहीं ऑक्सीजन का की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है और न कहीं बेड की संख्या बढ़ रही है."
कोरोना की लहर में महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में डॉक्टर भी पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा "सच तो यह है कि लोग कोरोना से ज्यादा भाजपा सरकार की लापरवाही और बदइंतजामी से दम तोड़ रहे हैं. लोगों की इस मौत के लिए भाजपा सरकार नैतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर जिम्मेदार है. घड़ियाली आँसू बहाने से परिवारों को उजाड़ने से बचाया नहीं जा सकता है. ऐसी लापरवाह सरकार जनता के लिए किस काम की है?
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए केसों में कमी आने लगी : स्वास्थ्य मंत्रालय
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं