विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2019

अखिलेश यादव बोले- देश नए पीएम की जोह रहा बाट, ममता दीदी रैली से दें बुलंद संदेश

समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्र एक नए प्रधानमंत्री(Prime Minister) की बाट जोह रहा है.

अखिलेश यादव बोले- देश नए पीएम की जोह रहा बाट, ममता दीदी रैली से दें बुलंद संदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फाइल फोटो.
  • अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से की मुलाकात
  • कहा- देश जोह रहा नए मुख्यमंत्री की बाट
  • अखिलेश ने कहा- ममता दीदी रैली के जरिए दें देश को बुलंद संदेश
नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्र एक नए प्रधानमंत्री(Prime Minister) की बाट जोह रहा है और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को शनिवार की मेगा विपक्षी रैली से देश को एक बुलंद और स्पष्ट संदेश जाना चाहिए. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार किसान, युवा, गरीब और कारोबारी समेत देश भर में हर क्षेत्र के लोगों की बदहाली के लिए जिम्मेदार है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर 19 जनवरी की मेगा रैली में शिरकत के लिए आए यादव ने यहां पहुंचने पर एनएससी बोस हवाई अड्डे पर कहा, ‘‘देश एक नया प्रधानमंत्री चाहता है. देश एक नए प्रधानमंत्री की बाट जोह रहा है.''

उन्होंने मेगा रैली के लिए ‘‘सभी नेताओं'' को दावत देने के सिलसिले में ममता की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसा कर समूचे देश को एक मजबूत संदेश दे रही हैं. सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘बंगाल से और दीदी से जो संदेश जाएगा वह परिवर्तन का संदेश होगा.'' शनिवार की मेगा रैली में अनेक विपक्षी नेता हिस्सा लेने वाले हैं. (इनपुट-भाषा)

वीडियो- ममता बनर्जी की महाविपक्ष रैली, जुटेंगे विपक्षी दिग्‍गज 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Mamta Banarjee, Trinmool Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com