यह ख़बर 18 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

अखिलेश यादव ने अपने कई मंत्रियों के बदले विभाग

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के मंत्रियों पर एक बार फिर गाज गिरी है। लोकसभा चुनावों में बुरी तरह से हार के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया। अखिलेश यादव ने अपने 11 मंत्रियों के विभागों को बदला है और एक मंत्री ताज नारायण पांडे को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, बलराम यादव और मनोज पांडे को अहम विभागों से हटाकर कम जिम्मेदारी वाले विभागों को सौंपा गया है। माना जा रहा है कि यह फेरबदल पार्टी की छवि सुधारने के मद्देनज़र किया गया है। कुछ दिन पहले ही पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह ने मंत्रियों की बैठक बुलाकर उनकी क्लास ली थी। इससे पहले अखिलेश यादव सरकार ने यूपी में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले भी किए थे। कल ही सरकार ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी गृह दीपक सिंघल का भी तबादला किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com