विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान पर खुद AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने दिया जवाब

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि राज्य में बीजेपी से भी ज्यादा तेजी से एआईयूडीएफ बढ़ रही है. 

Also Read in
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान पर खुद AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने दिया जवाब
एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल.
  • सेना प्रमुख के बयान पर बवाल
  • बीजेपी और एआईयूडीएफ पर दिया था बयान
  • अब एआईयूडीएफ प्रमुख ने दिया जवाब
नई दिल्ली: थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की असम के राजनीतिक दल और बीजेपी पर की गई टिप्पणी पर सियासी घमासान जारी है. जनरल रावत ने अपनी टिप्पणी में बीजेपी और एआईयूडीएफ पर कमेंट किया था. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि राज्य में बीजेपी से भी ज्यादा तेजी से एआईयूडीएफ बढ़ रही है. 

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बांग्लादेशी नागरिकों की असम में घुसपैठ और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) पर दिए गए बयान पर फिर घमासान छिड़ गया है. AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने सेना प्रमुख के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि पार्टी बढ़ रही है तो सेना प्रमुख को चिंता क्यों हो रही है?

अजमल ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर अपनी बात कही है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि सेना प्रमुख बिपिन रावत ने एक राजनीतिक बयान दिया है, जो चौंकाने वाला है. सेना प्रमुख को चिंता क्यों है कि बीजेपी की तुलना में लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर आधारित एक राजनीतिक पार्टी तेजी से बढ़ रही है? उन्होंने कहा कि बड़ी राजनीतिक पार्टियों के गलत रवैए की वजह से AIUDF और AAP जैसी वैकल्पिक पार्टियां तेजी से आगे बढ़ी हैं. 

उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान देकर सेना प्रमुख क्या खुद को राजनीति में शामिल नहीं कर रहे हैं? जो कि संविधान के खिलाफ है.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIUDF, Badruddin Ajmal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com