विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2018

एयर इंडिया के गोवा-मुंबई विमान को आपात स्थिति में उतारा गया

विमान को हाइड्रोलिक प्रणाली में खामी की वजह से आपात स्थिति में उतारना पड़ा, 90 से ज्यादा यात्री सवार थे

Also Read in
एयर इंडिया के गोवा-मुंबई विमान को आपात स्थिति में उतारा गया
प्रतीकात्मक फोटो.
मुंबई: गोवा से मुंबई आ रहे एयर इंडिया के एक विमान को रविवार को आपात स्थिति में मुंबई हवाई अड्डे पर उतारा गया. इस विमान में 90 से ज्यादा यात्री सवार थे.

विमान की हाइड्रोलिक प्रणाली में खामी की वजह से इसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा. एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि एयरबस ए 319 को सुरक्षित उतार लिया गया और इसके सभी यात्रियों को सुरक्षित हालात में विमान से बाहर निकाला गया.

VIDEO : आपात स्थिति में उतरा एयर इंडिया का प्लेन

प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खामी की वजह से विमान को आपात स्थिति में छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाम को उतारा गया.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emergency Landing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com