विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2014

अन्नाद्रमुक के एम. थंबीदुरै को लोकसभा उपाध्यक्ष बना सकती है सरकार

अन्नाद्रमुक के एम. थंबीदुरै को लोकसभा उपाध्यक्ष बना सकती है सरकार
नई दिल्ली:

लोकसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होगा और इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलावर को शुरू होगी। बताया जाता है कि इस पद के लिए अन्नाद्रमुक के एम थंबीदुरै संभावित पसंद हो सकते हैं।

अन्नाद्रमुक को यह पद दिए जाने के कदम को विपक्ष को विभाजित करने और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के प्रति सद्भाव जताने के रूप में देखा जा रहा है।

थंबीदुरै लोकसभा में अन्नाद्रमुक के नेता हैं। वह 1985 से 1989 तक भी सदन के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह 1998 से 1999 के बीच केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में भी शामिल रहे हैं।

अभी तक हालांकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के बारे में कोई निर्णय नहीं किया गया है। वहीं कांग्रेस भी इस पद को पाने का प्रयास कर रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ब्राजील की गायों में दौड़ रहा 'कृष्णा' का खून, समझें भावनगर के महाराज के गिफ्ट से कैसे बनी इतनी बड़ी मिल्क इंडस्ट्री?
अन्नाद्रमुक के एम. थंबीदुरै को लोकसभा उपाध्यक्ष बना सकती है सरकार
5 साल... 5 हजार वीजा और ₹300 करोड़ की कमाई, दिल्‍ली पुलिस ने फर्जी वीजा फैक्‍ट्री का किया भंडाफोड़
Next Article
5 साल... 5 हजार वीजा और ₹300 करोड़ की कमाई, दिल्‍ली पुलिस ने फर्जी वीजा फैक्‍ट्री का किया भंडाफोड़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com