आयकर विभाग (Income Tax Department) की कार्रवाई में 500 करोड़ से अधिक के बेनामी लेनदेन का पता चला है. आयकर विभाग ने 28 सितंबर को एक रियल एस्टेट डवलपर समूह (Real Estate Developer Group) और इससे जुड़े दलालों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया था. अभियान में कुल 22 आवासीय और व्यावसायिक परिसर शामिल थे. आयकर विभाग की कार्रवाई में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजीटल साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें जब्त किया गया है. इनमें कई वित्तीय वर्षों के दौरान समूह द्वारा किए गए बेहिसाब वित्तीय लेनदेन विस्तृत रिकॉर्ड है.
आयकर विभाग की तलाशी में 200 करोड़ से अधिक रुपये की भूमि में बेहिसाब निवेश दिखाने वाले दस्तावेज और 100 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन बेचान की रसीदों को जब्त किया गया है. बेनामी व्यक्तियों के नाम पर वर्षों से खरीदी गई संपत्तियों के बड़ी संख्या में मूल दस्तावेज भी पाए गए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साथ ही आयकर विभाग को दलाल के माध्यम से भूमि की खरीद और बिक्री के लेनदेन से संबंधित नकद और चैक के भुगतान का विवरण दिखाने वाले दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेजों से 230 करोड़ रुपए के नकद लेनदेन का पता चला है, जिसके बाद इन दस्तावेजों को सीज किया गया है.
दस्तावेजों से रियल एस्टेट समूह के पास 200 करोड़ से ज्यादा की बेहिसाब आय होने का पता चला है. इसके अतिरिक्त दस्तावेजों में 200 करोड़ रुपए की अघोषित आय विभिन्न पक्षकारों के पास होने का भी पता चला है.
कुल मिलाकर, तलाशी और जब्ती अभियान के परिणामस्वरूप 500 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का पता चला है. तलाशी व जब्ती अभियान के दौरान 24 लॉकर भी मिले है, जिन्हें आयकर विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है. करीब एक करोड़ रुपये नकद और करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण भी मिले हैं, वहीं अब तक 98 लाख रुपये जब्त किए जा चुके हैं. यह अभियान अभी भी जारी है और आगे की जांच की जा रही है.
- - ये भी पढ़ें - -
* गुजराती कारोबारी के 23 ठिकानों पर IT का छापा, 518 करोड़ रुपये के हीरे के अवैध लेनदेन का खुलासा
* "मेरे फाउंडेशन का हर रुपया...." : सोनू सूद का IT की छापेमारी के बाद ट्वीट
* इनकम टैक्स रेड और इनकम टैक्स सर्वे में क्या अंतर है, जानें इसके बारे में सब कुछ
आयकर सर्वे पर NDTV से बोले सोनू सूद, कहा- लोगों का पैसा सोच-समझकर खर्च करना है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं