यह ख़बर 30 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

उम्र विवाद पर सेना प्रमुख की अर्जी खारिज

खास बातें

  • रक्षा मंत्रालय ने थल सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह की वैधानिक शिकायत को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने दस मई 1951 को उनकी जन्मतिथि माने जाने का आग्रह किया है।
नई दिल्ली:

रक्षा मंत्रालय ने थल सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह की वैधानिक शिकायत को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने दस मई 1951 को उनकी जन्मतिथि माने जाने का आग्रह किया है। साथ ही मंत्रालय ने उन्हें सूचित कर दिया है कि उन्हें अगले वर्ष 31 मई को ही सेवानिवृत्त होना होगा।
सिंह ने रक्षा मंत्री एके एंटनी के पास वैधानिक शिकायत दर्ज कराई थी। सरकार ने 21 जुलाई को आदेश जारी कर कहा था कि वह दस मई 1950 ही उनकी जन्मतिथि मानेगी जिसके बाद उन्होंने वैधानिक शिकायत दर्ज कराई। इससे अब उन्हें दस महीने और पद पर बने रहने का अधिकार नहीं होगा।
सिंह इस तरह की शिकायत करने वाले भारत के पहले सैन्य प्रमुख हैं। सूत्रों ने यहां कहा कि उनकी जन्मतिथि को लेकर मंत्रालय ने शुक्रवार को उन्हें सूचित कर दिया।
वैधानिक शिकायत पर मंत्रालय के निर्णय के बाद सेना प्रमुख अब अदालत जा सकते हैं जो या तो सैन्य बल न्यायाधिकरण (एएफटी) हो सकता है या फिर उच्च न्यायालय। सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय ने उनकी जन्मतिथि दस मई 1950 पर निर्णय अटार्नी जनरल द्वारा दिये गये तीसरे मत पर लिया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com