विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2011

कर्नाटक में जो हो रहा है उससे मैं खुश नहीं : आडवाणी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की परोक्ष रूप से आलोचना की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की परोक्ष रूप से आलोचना की। लेकिन भाजपा या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित अन्य राज्यों के प्रदर्शन की तारीफ की। पत्रकारों ने जब आडवाणी से कर्नाटक की भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "कर्नाटक में जो कुछ हो रहा है मैं उससे खुश नहीं हूं। मैंने पार्टी और उनसे (येदियुरप्पा) कह दिया है।" आडवाणी ने कहा, "जहां तक भाजपा या राजग शासित अन्य राज्यों की बात है, लोगों ने वहां की सरकारों के प्रदर्शन की तारीफ की है।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कर्नाटक, खुश, आडवाणी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com