लोकसभा (Lok Sabha) में कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला (Lok Sabha Speaker Om Birla) से तुरंत संसद का शीतकालीन सत्र (Winter Session) बुलाने का अनुरोध किया है. चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को चिटठी लिखकर कहा है कि इस समय देश में आंदोलनरत किसानों की समस्या बड़ी है. इसके अलावा कोविड-19 वैक्सीन की तैयारी, आर्थिक मंदी और बेरोजगारी जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में तुरंत चर्चा कराने की जरूरत है, इसलिए सदन आहूत कर इन पर चर्चा कराएं.
3 दिसंबर को स्पीकर को भेजी गई चिट्ठी में चौधरी ने लिखा है, "आदरणीय महोदय, मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा कि इस वक्त देश में बहुत सारे महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दे चल रहे हैं. उनमें से सबसे उल्लेखनीय है, किसानों का आंदोलन, COVID-19 वैक्सीन की तैयारी और स्थिति, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी का परिदृश्य, भारत-पाकिस्तान सीमा पर सतत संघर्षविराम उल्लंघन. इन अहम मुद्दों पर संसद में संपूर्ण और पारदर्शी बहस व परिचर्चा की आवश्यकता है."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सेवानिवृत्त आईएएस उत्पल कुमार सिंह लोकसभा के महासचिव नियुक्त किए गए
चौधरी ने लिखा है कि उपरोक्त सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस और चर्चा के लिए एक छोटा सा शीतकालीन सत्र COVID-19 की सभी सावधानियां बरतते हुए बुलाई जा सकती हैं. इससे देश को वर्तमान महत्वपूर्ण मुद्दों को समझने में मदद मिलेगी. देश फिलहाल उन मुद्दों से जूझ रहा है.
कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के करीबियों का दावा- पार्टी नहीं चाहती थी हम बिहार में प्रचार करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं