अभिनेता परेश रावल ने दो साल पहले गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान पर किए गए अपमानजनक ट्वीट के लिए उनसे माफी मांगी है. रावल ने गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज घटना के तुरंत बाद एक ट्वीट में कफील को 'सक्रीय दीमकों के कबीले का राजा कहा था'. ज्ञात हो कि अगस्त 2017 में मेडिकल कॉलेज में ऑक्सिजन की कमी की वजह से 70 बच्चों की मौत हो गई थी. तब डॉ. कफील को निलंबित करने के साथ ही उन्हें लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, हाल ही में उन्हें सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया गया है.
परेश रावल ने बुधवार को ट्विटर पर उनसे माफी मांगते हुए कहा, "जब कोई गलत हो, तो माफी मांगना कोई शर्म की बात नहीं, मैं डॉ. कफील खान से माफी मांगता हूं.' आरोपों से बरी होने के बाद डॉ. कफील ने मंगलवार को परेश रावल द्वारा माफी मांगने की मांग की थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
There is no shame in apologising when one is wrong ... I apologise to @drkafeelkhan
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) October 2, 2019
डॉ. कफील खान ने सम्मान के साथ बहाली की मांग की, बोले- अब धब्बा धुल गया है
खान ने सोशल मीडिया पर कहा था, 'आपने सिर्फ मुझे दीमक नहीं कहा था, बल्कि सभी भारतवासियों को दीमक कहा था. प्रशंसक होने के नाते हम सभी को आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी. मैं आपसे माफी मांगने की मांग करता हूं."
वहीं, अभिनेता द्वारा माफी मांगे जाने की सराहना करते हुए खान ने रिप्लाई किया, "हमें उन 70 अभिभावकों से भी माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने बीआरडी ऑक्सिजन त्रासदी में अपने बच्चों को खो दिया."
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : विभागीय जांच में निर्दोष पाए गए डॉ. कफील खान
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं