विज्ञापन

वेलकम, गोलमाल और धमाल के बाद आएगी‘मालामाल वीकली 2’, परेश रावल और राजपाल यादव के अलावा नजर आएंगे ये सितारे

‘मालामाल वीकली 2’ में कॉमेडी का तड़का लगेगा, जिसमें परेश रावल, एल्विश यादव और शिल्पा शिरोडकर समेत ये सितारे नजर आएंगे. 

वेलकम, गोलमाल और धमाल के बाद आएगी‘मालामाल वीकली 2’, परेश रावल और राजपाल यादव के अलावा नजर आएंगे ये सितारे
मालामाल वीकली 2 का ऐलान, परेश रावल-राजपाल यादव के अलावा नजर आएंगे ये सितारे
नई दिल्ली:

साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘मालामाल वीकली' कॉमेडी का ऐसा खजाना थी, जिसने दर्शकों को खूब हंसाया. फिल्म में ओम पुरी, परेश रावल, राजपाल यादव और रितेश देशमुख जैसे कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से कहानी में जान डाल दी थी. करीब 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने उस दौर में करीब 42 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब करीब दो दशक बाद इस लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म के सीक्वल की तैयारी शुरू हो गई है. उम्मीद है कि ‘मालामाल वीकली 2' सितंबर तक फ्लोर पर जा सकती है.

परेश रावल की फिल्म में एंट्री हुई पक्की

फिल्म के सीक्वल में परेश रावल की मौजूदगी पहले ही पक्की हो चुकी है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें मां लक्ष्मी और उल्लू के प्रतीक के जरिए उन्होंने धन के साथ समझदारी और विवेक की जरूरत पर बात की. परेश रावल ने लिखा कि मां लक्ष्मी चंचल हैं और एक जगह नहीं टिकतीं. उनका उल्लू पर सवार होना यह सीख देता है कि सिर्फ बहुत अमीर होना ही काफी नहीं है, बल्कि धन के साथ बुद्धिमत्ता और विवेक भी जरूरी है. वरना पैसा आते ही इंसान उसे संभालने के बजाय खुद उल्लू बन सकता है. 

ये भी पढ़े- 50 साल पुरानी फिल्म का किसी हनीमून से कम नहीं था सेट, रियल कपल का प्यार चढ़ा परवान, 10 सदाबहार गाने और गुलजार का कनेक्शन

मालामाल वीकली 2 में ये दो एक्टर्स और आएंगे नजर 

परेश रावल की इस पोस्ट के बाद फिल्म के अगले भाग को लेकर चर्चा और तेज हो गई. हालांकि अभी तक फिल्म की बाकी कलाकारों की सूची को लेकर अटकलें ही लगाई जा रही थीं. शिल्पा शिरोडकर और एल्विश यादव ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े पोस्ट किए थे, जिसके बाद उनके फिल्म का हिस्सा होने की चर्चा शुरू हुई. अब एनडीटीवी के सूत्रों के मुताबिक इन दोनों कलाकारों की मौजूदगी भी पक्की हो चुकी है. 

मालामाल वीकली 2 में दिख सकते हैं ये कलाकार

‘मालामाल वीकली 2' में परेश रावल और एल्विश यादव के साथ शिल्पा शिरोडकर, राजपाल यादव, रवीना टंडन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, ‘पंचायत' फेम फैसल मलिक, जाकिर हुसैन और परिणीति चोपड़ा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. इतनी बड़ी और दिलचस्प कलाकारों की टोली के साथ फिल्म में कॉमेडी का अंदाज कैसा होगा, यह देखना दिलचस्प होगा. एनडीटीवी के सूत्रों के मुताबिक अभी एक-दो और बड़े नाम भी इस फिल्म से जुड़ सकते हैं. 

मालामाल वीकली के बारे में 

दिलचस्प बात यह है कि पहली ‘मालामाल वीकली' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था. फिल्म की कहानी और उसके किरदारों ने उस समय दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी. हालांकि सीक्वल के लिए निर्देशन की जिम्मेदारी इस बार अमित जोशी को दी गई है. अमित जोशी इससे पहले शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का निर्देशन कर चुके हैं. करीब 20 साल बाद लौट रही इस फ्रेंचाइजी में पुरानी और नई पीढ़ी के कलाकारों का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा. परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार पहली फिल्म की यादें ताजा करेंगे, वहीं एल्विश यादव और परिणीति चोपड़ा जैसे नाम कहानी में नया रंग जोड़ेंगे. फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है. ऐसे में आने वाले दिनों में इसकी कहानी और बाकी कलाकारों को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है. 

ये भी पढे़ं- बच्चों का जिंगल है ये 47 साल पुराना गाना, अमिताभ बच्चन की आवाज ने बनाया सदाबहार, खूब सुनते हैं प्रीति जिंटा के बच्चे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malamaal Weekly 2, Bollywood, Paresh Rawal, Rajpal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com