देश के अलग-अलग हिस्सों में चैनें लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 13 गिरफ्तार

देश के अलग-अलग हिस्सों में चैनें लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 13 गिरफ्तार

लूटपाट करने वाले गिरोह के पकड़े गए सदस्य।

मुंबई:

नवी मुंबई पुलिस ने महिलाओं की चैनें लूटने वाले ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो नवी मुंबई के साथ पूरे देश मे आतंक फैलाए था। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का मुखिया सादिक अली है।

पांच राज्यों में करते थे वारदातें
नवी मुंबई के डीसीपी सुरेश मेंडगे ने बताया कि सादिक अली के लोग अलग-अलग टोलियां बनाकर मुबंई, नवी मुंबई, पुणे, कर्नाटक, मध्यप्रदेश,  उत्तर प्रदेश और राजस्थान में वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के 13 सदस्य अब तक पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। चूंकि पूरा काम संगठित गिरोह की तरह होता था इसलिए नवी मुंबई पुलिस ने अब इन सब आरोपियों पर मकोका के तहत कार्रवाई की है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जांच में पता चला है कि इस गिरोह ने वर्ष 2014 में 155 और 2015 में अब तक 129 वारदातों को अंजाम दिया। अकेले नवी मुंबई मे 44 वारदातें कीं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 लाख रुपये के चोरी के आभूषण, एक कार और 4 पल्सर मोटर बाइक बरामद की हैं।