विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2021

चुनावी हिंसा में टीएमसी नेता के शामिल होने पर होगी कार्रवाई : अभिषेक बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस ने चुनावों से पहले पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान बल प्रयोग के खिलाफ चेतावनी दी. कहा ‘हम किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं, और तृणमूल कांग्रेस का कोई नेता यदि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया को रोक रहा है तो 24 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

चुनावी हिंसा में टीएमसी नेता के शामिल होने पर होगी कार्रवाई : अभिषेक बनर्जी
राज्य में मतदान के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई.
कोलकाता:

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने रविवार को कहा कि अगर कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव के दौरान पार्टी का कोई नेता हिंसा में शामिल पाया जाता है तो 24 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी. तृणमूल कांग्रेस ने चुनावों से पहले पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान बल प्रयोग के खिलाफ चेतावनी भी दी थी. उन्होंने अपना वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं, और तृणमूल कांग्रेस का कोई नेता यदि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया को रोक रहा है तो 24 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मैं मीडिया से अनुरोध करूंगा कि वह संबंधित फुटेज और सबूत के साथ सामने आए.'' 

कोलकाता : केएमसी चुनाव के दौरान फेंके गए बम, तीन जख्मियों में से एक ने गंवाया अपना पैर

दिन के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई, रविवार को अपराह्न तीन बजे तक 52.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि कोलकाता के सियालदाह और खन्ना इलाकों में देशी बम फेंकने की दो घटनाएं हुईं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस टुकड़ियों को मौके पर भेजा गया.

कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए आज हो रहा है मतदान, सुरक्षा के लिए 23 हजार पुलिसकर्मी तैनात

कथित हिंसा के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन करने के बीजेपी के फैसले पर पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा कि बीजेपी हार से ‘‘बचने का रास्ता खोजने'' की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘जब मंगलवार को वोटों की गिनती होगी, तो आप देखेंगे कि तृणमूल कांग्रेस जीत गई है और बीजेपी को भारी हार का सामना करना पड़ा है. वे सिर्फ बहाना बना रहे हैं.''

कानून की बात : सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार की ओर से गठित आयोग को पेगासस मामले की जांच से रोका

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata, TMC, KMC, Abhishek Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com