यह ख़बर 01 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई में महिला पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार

खास बातें

  • मुंबई में मंगलवार शाम एक महिला पर तेजाब फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
मुंबई:

मुंबई में मंगलवार शाम एक महिला पर तेजाब फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। ये आरोपी पीड़ित का ही पुराना पड़ोसी है।

देर शाम गोरेगांव स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर महिला के चेहरे पर तेजाब फेंककर ये फरार हो गया था। इस घटना में महिला के हाथ और चेहरे के कुछ हिस्से जल गए। फिलहाल महिला का पास के अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com