विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2020

प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर साधा निशाना, कहा- ''प्रचारक कांग्रेस के हैं लेकिन प्रचार समाजवादी पार्टी का करते हैं''

कांग्रेस नेताओं ने सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया, "शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक हैं, लेकिन वह सपा के लिए प्रचार करते हैं और आरएसएस की खाकी पैंट पहनते हैं."

प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर साधा निशाना, कहा- ''प्रचारक कांग्रेस के हैं लेकिन प्रचार समाजवादी पार्टी का करते हैं''
सिन्हा के SP के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम.
लखनऊ:

वर्ष 2019 के आम चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर अपने पार्टी सहयोगियों को नाराज किया है. सिन्हा सोमवार को लखनऊ में थे और उन्होंने 'गांधी संदेश यात्रा' का नेतृत्व कर रहे पूर्व BJP नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया. संवाददाता सम्मेलन समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आयोजित किया गया था, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा ने BJP पर साधा निशाना, कहा - इनके ट्रोल तो गांधी और जेपी के साथ भी...

अब लखनऊ के कांग्रेस नेताओं ने सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया, "शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक हैं, लेकिन वह सपा के लिए केप्रचार करते हैं और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की खाकी पैंट पहनते हैं."

कृष्णम, शत्रुघ्न सिन्हा से लोकसभा चुनाव के वक्त से नाराज हैं. लखनऊ लोकसभा सीट से जब कृष्णम कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा SP के टिकट पर यहीं से लड़ रही थीं और अभिनेता कांग्रेस में होने के बाद भी अपनी पत्नी के लिए प्रचार कर रहे थे. 

आचार्य कृष्णम ने कहा कि संतोष सिंह और सत्यदेव त्रिपाठी जैसे वरिष्ठ नेताओं को बिना किसी कारण के निष्कासित किया जा सकता है, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा जैसे लोगों के कार्यों को पार्टी द्वारा अनदेखा किया जा रहा है. कांग्रेस नेता जीशान हैदर ने यह भी कहा कि जिन नेताओं की निष्ठा अन्य दलों के साथ है, उन्हें बाहर का दरवाजा दिखाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "जब से वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, वह एक बार भी पार्टी कार्यालय में नहीं आए हैं, लेकिन वह निरंतर समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जाते रहते हैं." 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "यशवंत सिन्हा मेरे मित्र हैं और मैं उनकी गांधी संदेश यात्रा का हिस्सा हूं. जिस कार्यक्रम की आप बात कर रहे हैं, वह गैर-राजनीतिक समारोह था." उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि कुछ निहित स्वार्थों से विवाद अनावश्यक रूप से उत्पन्न हो रहा है. कांग्रेस के प्रति मेरी निष्ठा में कोई संदेह नहीं है, लेकिन प्रत्येक के जीवन के व्यक्तिगत और राजनीतिक पहलुओं में अंतर होना चाहिए."

Video: CAA-NRC के विरोध में यशवंत-शत्रुघ्न सिन्हा की अगुवाई में गांधी मार्च

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर साधा निशाना, कहा- ''प्रचारक कांग्रेस के हैं लेकिन प्रचार समाजवादी पार्टी का करते हैं''
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com