आम आदमी पार्टी (AAP) आयोग को डरा एमसीडी चुनाव टलवाने के खिलाफ आज भाजपा मुख्यालय का घेराव करेगी. आम आदमी पार्टी की एक ही मांग है कि दिल्ली में एमसीडी (MCD Elections) चुनाव हों. आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर इकट्ठा होंगे और भाजपा के खिलाफ लड़ाई की रूपरेखा तैयार करेंगे. दिल्ली की जनता के साथ मिलकर चुनाव टालने के विरोध में प्रदर्शन करेगी. एमसीडी चुनाव का फैसला दिल्ली की जनता पर ही छोड़ा जाए. आप ने बीजेपी पर निर्वाचन आयोग पर दबाव डालने का भी आरोप लगाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जारी बयान में दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी संघर्षों से निकल कर आई है. आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स, लीडर्स ने सड़कों पर पुलिस के डंडे खाएं हैं. वह कितने दिन जेलों में रहे हैं. तब जाकर आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों की सेवा कर पा रही है. भारतीय जनता पार्टी को यह लगता है कि वह दिल्ली में कुछ भी कर लेंगे और उन्हें कोई कुछ कह नहीं सकता. उन्होंने कहा कि आपको ध्यान होगा, जब 2013 में पहली बार हमारी सरकार बनी थी, उसके बाद 49 दिनों बाद सरकार गिर गई थी. पता नहीं कितने दिनों तक बीजेपी ने दिल्ली में चुनाव नहीं कराए, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कितने दिनों तक सड़कों पर घूमें, प्रदर्शन किया, पुलिस के डंडे खाए. दिल्ली वालों के घर-घर गए और पूरी दिल्ली को तैयार किया, एकजुट किया, तब जाकर भाजपा का अहंकार टूटा और दिल्ली में चुनाव कराए. इसी तरह अब इनको पता है कि 15 सालों में एमसीडी को इन्होंने बर्बाद कर दिया है. अब एमसीडी में कुछ भी नहीं बचा है. आज एमसीडी कंगाल हो गई है.आज स्थिति ऐसी है कि एमसीडी के पास कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए पैसे नहीं हैं.
दिल्ली की साफ-सफाई इनकी ज़िम्मेदारी थी, लेकिन पूरी दिल्ली गंदी पड़ी है. इस महीने निगम के चुनाव होने थे, लेकिन उन्होंने इलेक्शन कमिशन को डरा-धमका कर चुनाव टाल दिए. दिल्ली में चुनाव हों और भाजपा जो तानाशाही कर रही है, उसके खिलाफ कल सुबह 10 बजे आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर इकट्ठा होंगे. वहां से भाजपा मुख्यालय का घेराव करेंगे. वहां से एक बड़ी लड़ाई की रूपरेखा तैयार करेंगे. आम आदमी पार्टी की एक ही मांग है कि भाजपा चुनाव कराए. इसका फैसला दिल्ली वालों पर छोड़ा जाए. दिल्ली के लोग ही फैसला करेंगे कि चुनाव होंगे या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं