बदायूं जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के ककराला इलाके में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच चुनावी बहस के बाद कथित रूप से मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई है. पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि आलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में बीजेपी समर्थक रुस्तम और सपा समर्थक इसरार उर्फ मेली अपने-अपने समर्थकों के साथ चुनाव को लेकर बहस कर रहे थे. जो बाद में हिंसक हो गई. उन्होंने बताया कि फिर दोनों पक्षों के लोग असलहा लेकर आए और गोलीबारी करने लगे लेकिन पुलिस के पहुंचते ही भाग गए. उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद लौट कर उन्होंने फिर से गोलियां चलायीं.
गौरतलब है कि इस क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी की हार हुई है जबकि सपा प्रत्याशी की जीत हुई है. पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि आलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में चुनावी बहस के बाद दो पार्टियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट, पथराव और गोलीबारी की घटना की गंभीरता के मद्देनजर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सेवन क्रिमिनल लॉ सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. जिसमे एक दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया है. चौहान ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. हालांकि रुस्तम और मेली फरार हो गये हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
Video: सरकार के गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में देवेंद्र फडणवीस से पूछताछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं