विज्ञापन
This Article is From May 06, 2017

आम आदमी पार्टी में बड़े बदलाव के आसार, कुमार विश्‍वास को झटका

विधायकों और कार्यकर्ताओं से करीब 28 राउंड की बातचीत के बाद शनिवार शाम को दोबारा अरविंद केजरीवाल अपने विधायकों से मिल रहे हैं.

आम आदमी पार्टी में बड़े बदलाव के आसार, कुमार विश्‍वास को झटका
फाइल फोटो
  • जल्‍दी ही होने जा रहे संगठन में बड़े बदलाव
  • एमसीडी चुनावों में हार के बाद पार्टी बना रही रणनीति
  • कुमार विश्‍वास के करीबियों को कमेटियों में नहीं मिली जगह
पंजाब और दिल्ली नगर निगम चुनाव हारने के बाद अब आम आदमी पार्टी संगठन में बड़े बदलाव करने जा रही है. विधायकों और कार्यकर्ताओं से करीब 28 राउंड की बातचीत के बाद शनिवार शाम को दोबारा अरविंद केजरीवाल अपने विधायकों से मिल रहे हैं. कहा जा रहा है कि दिल्ली में बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता होगी. पार्टी ये भी कोशिश कर रही है कि नेताओं के मतभेद मीडिया के सामने न आने पाए. आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी गोपाल राय का कहना है कि पार्टी के संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता होगी. इसके लिए पार्टी ने कवायद शुरू कर दी है.

कुमार विश्वास के भरोसेमंद गायब
दिल्ली विधानसभा की बनाई गई छह कमेटियों में कुमार विश्वास के भरोसेमंद विधायकों को जगह नहीं मिली है. इन विधायकों में अलका लांबा, भावना गौड़, सोमनाथ भारती, राजेश ऋषि और मनोज आदर्श शामिल है. जबकि पिछले दिनों कुमार विश्वास पर गंभीर आरोप लगाने वाले विधायक अमानतुल्लाह को प्राइवेट मेंबर बिल की कमेटी में जगह दी गई है. जबकि पिछले दिनों इन्हें निलंबित कर दिया गया था. इसी तरह एससी एसटी वेलफेयर कमेटी में यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे संदीप कुमार को भी जगह दी गई है. जबकि इन्हें भी पिछले दिनों निलंबित कर दिया गया था. अब गोपाल राय का कहना है कि कमेटियों में किसे रखना है किसे नहीं ये दिल्ली विधानसभा के स्पीकर का विशेषाधिकार होता है. पार्टी का इससे कोई लेना-देना नही हैं.

 
लेखक के बारे में
img
रवीश रंजन शुक्ला
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP, Arvind Kejriwal, Kumar Vishwas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com