विज्ञापन
This Article is From May 05, 2021

देश के इन 10 राज्यों से आये कोरोना संक्रमण के 70.91 प्रतिशत नए मामले, महाराष्ट्र सबसे ऊपर: स्वास्थ्य मंत्रालय

कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर का सामना कर रहे देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,87,229 हो गयी है जोकि कुल संक्रमित मामलों का 16.87 प्रतिशत है.

देश के इन 10 राज्यों से आये कोरोना संक्रमण के 70.91 प्रतिशत नए मामले, महाराष्ट्र सबसे ऊपर: स्वास्थ्य मंत्रालय
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 3,82,315 नए मामलों में से 71 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र (Maharashtra), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और दिल्ली (Delhi) समेत 10 राज्यों से आए हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इन नए मामलों के सामने आने के बाद देश में कोरोना (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,06,65,148 हो गयी है.  नए मामलों में 70.91 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान से सामने आए हैं. इस दौरान महाराष्ट्र से सर्वाधिक 51,880 नए मामले सामने आए जबकि कर्नाटक में 44,631 और केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 37,190 नए मामलों की पुष्टि हुई है.

कोरोना की तीसरी लहर को टाला नहीं जा सकता, सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार ने दी चेतावनी

कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर का सामना कर रहे देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,87,229 हो गयी है जोकि कुल संक्रमित मामलों का 16.87 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों में 40,096 का इजाफा हुआ है.  देश में कोरोना से ठीक होने की दर 81.25 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत हो गयी है. देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकार्ड 3780 लोगों की मौत हुई है.

मुंबई और दिल्‍ली में कोरोना के केसों में आ रही कमी लेकिन बेंगलुरू बना चिंता का कारण : स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय

देश में एक दिन में कोविड-19 से हुई कुल मौतों का 74.97 प्रतिशत भी इन 10 राज्यों में ही है. महाराष्ट्र में सर्वाधिक 891 लोगों की मौत हुई जबकि उत्तर प्रदेश में 351 मरीजों ने दम तोड़ा. भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,38,439 मरीज ठीक भी हुए हैं जिससे देश में अब तक इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,69,51,731 पहुंच गयी है.

महाराष्ट्र में 30 दिन में पहली बार कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 50,000 से कम

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Coronavirus Updates, Delhi Corona Case, Health Ministry Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com