विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2014

मध्य दिल्ली में 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या

नई दिल्ली:

मध्य दिल्ली के पश्चिमी पटेल नगर इलाके में 66 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला का शव उनके निवास स्थान पर मिला और घर से सामान भी लूटा हुआ पाया गया।

पुलिस ने बताया कि सावित्री देवी (66) जब अपने आवास पर अकेली थीं तो कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि अपराध के पीछे लूट वजह हो सकती है।

घटना का पता रात 8 बजे चला। बुजुर्ग की बहू जब बाजार से घर वापस लौटी तो उसने महिला के शव को घर में पड़ा पाया था।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या शाम 7 बजे के करीब की गई थी। आरोपियों के घर में जबरन प्रवेश के संकेत नहीं दिखते।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, बुजुर्ग की हत्या, 66 साल की महिला की हत्या, Delhi, 66-yr-old Woman Murdered, Murder In Delhi