विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2017

भारत में महिलाओं के कामकाज का 66 प्रतिशत अवैतनिक: डब्ल्यूईएफ

चीन के मामले में, 44 प्रतिशत महिलाओं का कार्य अवैतनिक है, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 19 प्रतिशत है. यहां तक कि विकसित देशों जैसे ब्रिटेन को इस सूची में 15वें स्थान पर रखा गया है.

Also Read in
भारत में महिलाओं के कामकाज का 66 प्रतिशत अवैतनिक: डब्ल्यूईएफ
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
जेनेवा/नयी दिल्ली: वैश्विक स्तर पर, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में प्रतिदिन 'अवैतनिक कार्य' का अनुपात कहीं अधिक है जबकि भारत में औसतन महिलाओं के काम का 66 प्रतिशत अवैतनिक है. विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही. अवैतनिक कार्यों की गणना के लिए 15 से 64 वर्ष की महिलाओं और पुरुषों द्वारा घर के काम, खरीददारी, घर के सदस्यों की देखभाल, गैर-घरेलू सदस्य की देखभाल, घर के कामों से संबंधित यात्रा और अन्य वैतनिक गतिविधियों प्रतिदिन खर्च किए औसत मिनट पर आधारित है. डब्ल्यूईएफ वैश्विक लिंग अंतर रिपोर्ट 2017 के मुताबिक, भारत में औसत 66 प्रतिशत महिलाओं के कामकाज अवैतनिक हैं, जबकि उनकी तुलना में पुरुषों में यह आकंड़ा 12 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें : रेलवे आरक्षण फॉर्म में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए होगा ‘टी’ अक्षर का विकल्प

चीन के मामले में, 44 प्रतिशत महिलाओं का कार्य अवैतनिक है, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 19 प्रतिशत है. यहां तक कि विकसित देशों जैसे ब्रिटेन को इस सूची में 15वें स्थान पर रखा गया है. ब्रिटेन में महिलाओं के कामकाज का 56.7 प्रतिशत अवैतनिक है, इसके मुकाबले पुरुषों के कार्य का 32 प्रतिशत अवैतनिक है. इसी तरह अमेरिका, में महिलाओं के कामकाज का 50 प्रतिशत अवैतनिक जबकि पुरुषों के मामले में 31.5 प्रतिशत है.

VIDEO : दुनिया की सैर पर निकलेंगी नौसेना की 6 जांबाज़ अफ़सर​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unpaid Work
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com