विज्ञापन
This Article is From May 04, 2018

नाबालिग बच्‍ची से रेप का आरोप लगने के बाद 60 साल के रिक्शाचालक ने कर ली खुदकुशी

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक नाबालिग लड़की से रेप के बुजुर्ग आरोपी ने आत्‍माहत्‍या कर ली है. आरोपी सुभ्‍भैया की उम्र 60 साल है और वह रिक्‍शा चलाता था.

नाबालिग बच्‍ची से रेप का आरोप लगने के बाद 60 साल के रिक्शाचालक ने कर ली खुदकुशी
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक नाबालिग लड़की से रेप के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया
  • नाबालिग लड़की से रेप के बुजुर्ग आरोपी ने आत्‍माहत्‍या कर ली है.
  • आरोपी रिक्‍शा चलाता था
  • नाबालिग के साथ हुए रेप के मामले में गुंटूर में काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे
गुंटुर: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक नाबालिग लड़की से रेप के बुजुर्ग आरोपी ने आत्‍महत्‍या कर ली है. आरोपी सुभ्‍भैया की उम्र 60 साल है और वह रिक्‍शा चलाता था और उसके खिलाफ नौ वर्षीय बच्‍ची से रेप करने का आरोप था. नाबालिग के साथ हुए रेप के मामले में गुंटुर में काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे. 

नाबालिग बच्‍ची से रेप के मामले में प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पुलिस इस मामले में जल्‍द आरोपी को गिरफ्तार करे. इतना ही नहीं आरोपी को सार्वजनिक स्‍थान पर फांसी देने या गोली मारने की सजा देने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 4 बजे तक दचेपल्‍ली गांव में नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था, जिसके कारण हाईवे पर गाडि़यों की 18 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई थी.

 कठुआ रेप केस के आरोपी ने जुर्म कबूला, इसलिए की थी बच्ची की हत्या...

बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्‍ची ने बुधवार को पेट में दर्द होने की शिकायत की जिसके बाद परिवारवाले उसे अस्‍पताल ले गए. डॉक्‍टर्स ने कहा कि बताया कि उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं और उसका बलात्‍कार हुआ है. इसके बाद जब बच्‍ची से पूछा गया तो उसने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाले रिक्‍शा चालक ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया. 
बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्‍ची का इलाज गंटूर के सरकारी अस्‍पताल पर चल रहा है. 

हम सजा के बारे में बहस करते हैं, सुधार पर कोई चर्चा नहीं होती...

वहीं मथुरा के गोविंदनगर में चार दिन पहले गायब हुई छात्रा का शव मंगलवार को यमुना किनारे मिला. इससे नाराज़ परिजनों ने गोविंदनगर थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया. परिजनों का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. परिजनों का कहना है कि छात्रा चार दिन पहले किताब लेने बाज़ार गई थी, लेकिन लौटकर नहीं लौटी. पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

VIDEO: कठुआ मामले पर बोलीं रक्षा मंत्री, सीबीआई जांच में गलत क्या?
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh, Commits Suicide, 60 Year Old Man, Rape Charge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com