आंध्र प्रदेश में गुरुवार को तकरीबन आधी रात को एक दवा इकाई में काम करने के दौरान छह लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है दुर्घटना की वजह गैस रिसाव के कारण एक रिएक्टर विस्फोट में आग लगना हो सकता है. घटना आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्कीरेड्डीगुडेम की है. जानकारी के आनुसार आग लगने के समय 18 पीड़ित फार्मास्युटिकल प्लांट की यूनिट 4 में काम कर रहे थे. मरने वाले छह में से चार बिहार के प्रवासी श्रमिक थे. आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया.
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की. उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की. साथ ही अधिकारियों को घायलों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को घटना की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी देखें : दिल दहला देने वाली घटना, बाइक की टंकी खोलते ही भड़क गई आग, चपेट में आया युवक, देखें VIDEO
यूपी के मंत्री ने सभी गौशालाओं के आसपास की झुग्गियां हटाने का आदेश दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं