सोमवार को गाजियाबाद में हिंडन किनारे की झुग्गियों में भीषण आग लग गई. आग लगने से दर्जनों झुग्गियां जलकर खाक हो गई और बगल में बनी गौशाला की 40 गाय की जलने से मौत हो गई. जबकि 25 गाय जख्मी बताई जा रही है. आग को बुझाने में करीब चार से पांच घंटे लग गए. आग सबसे पहले प्लास्टिक के कचरे में लगी फिर देखते ही देखते एक बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि राहत की बात ये रही इसमें किसी शख्स की जान नहीं गई. लेकिन बड़ी तादाद में गाय के मरने से गौ सेवकों में खासा गुस्सा है.
झुग्गियों के किनारे कूड़ा-कचरा पड़ा रहता था. यहां एक छोटी सी लपट भीषण आग में बदल गई. इसने थोड़ी ही देर में पूरे इलाके को कब्जे में ले लिया. आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. जिसके बाद आग बुझाने की कवायद शुरू हो गई. लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि इसकी चपेट में कई झुग्गियां पूरी तरह से जल गई और साथ ही आग ने गौशाला को भी अपनी चपेट में ले लिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के गवाह पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया रोड रेज का मुकदमा
झुग्गियों में लगी आग काफी भीषण थी, इस वजह से थोड़ी ही देर में आग बुरी तरह दहक उठी. झुग्गियों की बगल में बनी गौशाला में भी आग लगने से कई जानवर जिंदा जल गए. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मौके पर पहुंचे डीएम आरके सिंह और प्रभारी एसएसपी मुनिराज जी. ने जांच के लिए अलग-अलग कमेटी गठित की है.
VIDEO: पश्चिम बंगाल: आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में हिंसा, भाजपा उम्मीदवार ने लगाया हमले का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं