गाजियाबाद में गौशाला के नजदीक लगी आग में करीब 40 गायों की मौत हो गई. यूपी के पशुधन मंत्री ने मंगलवार को गौशाला का दौरा करके सूबे की सभी गौशालाओं के आसपास की झुग्गियां को हटाने का आदेश दिया है ताकि इस तरह का हादसा दोबारा न हो. सोमवार को दोपहर में गाजियाबाद की झुग्गियों में लगी आग से गौशाला की करीब 40 गायों की मौत हो गई. गायों की मौत के बाद मंगलवार को पशुधन मंत्री ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच कराने की बात कही.
उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि निगम से भी शिकायत की थी कि यहां झुग्गियां हैं. हम सभी गौशालाओं के आसपास झुग्गियां न हों, ये भी सुनिश्चित करेंगे ताकि ऐसा हादसा दोबारा न हो.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिंडन नदी के किनार बनी इस गौशाला के बगल में दर्जनों झुग्गी झोपड़ी थीं जहां प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा था. सोमवार को दोपहर में आग लगी और देखते ही देखते इस गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया. उस वक्त यहां सौ से ज्यादा गाय थीं.
गौशाला संचालक का कहना है कि झुग्गी झोपड़ी में प्लास्टिक का कचरा बड़े पैमाने पर होने की शिकायत निगम से कई बार की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. गौशाला संचालक सूरज पंडित ने कहा कि मुझे धमकी भी मिली थी कि गौशाला हटा लो. झुग्गियों में सिलेंडर और प्लास्टिक की शिकायत कई बार निगम से कर चुका हूं लेकिन कुछ नहीं हुआ.
आग में 40 गाय मर गई और 25 गाय घायल हैं. जब तक गाय को खोलकर छोड़ा जाता तब तक आग तेजी से फैल गई थी. आग के चलते तीन दर्जन से ज्यादा गायों के मरने से गौसेवकों में खासी नाराजगी है. लेकिन फिलहाल गौशाला पर राजनीति बहुत होती है लेकिन गौशालाओं की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं