मुंबई से सटे नालासोपारा में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है और इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. जो कि वायरल हो रहा है. दरअसल अपनी मोटरसाइकिल में लगी थोड़ी सी आग बुझाने की कोशिश में एक युवक बुरी तरह से झुलस गया. ये आग इतनी तेज थी कि पास में खड़ा ऑटो भी इसकी चपेट में आ गया. ये हादसा मंगलवार को नालासोपारा पश्चिम के हनुमान रोड पर हुआ है.
ये पढ़ें- जलियांवाला बाग नरसंहार के 103 साल हुए पूरे, पीएम मोदी ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी
जानकारी के अनुसार एक सीएनजी ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई थी. टक्कर होने के तुरंत बाद मोटरसाइकिल की टंकी में आग लग गई. हैरानी की बात है कि ये आग तब भड़की, जब मोटरसाइकिल की टंकी में लगी छोटी आग को बुझाने के लिए उसपर पाइप से पानी मारा जा रहा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जलती टंकी खोलना भारी पड़ा...!!
— sunilkumar singh (@sunilcredible) April 13, 2022
दिल दहला देने वाली ये घटना नालासोपारा पश्चिम की है..
गनीमत है युवक की जान बच गई। pic.twitter.com/Oy1M64UTCa
लोगों में मच गया हड़कंप
लोगों के कहने पर युवक ने आग को बुझाने की कोशिश की. लेकिन युवक ने जैसे ही टंकी का ढक्कन खोला तो आग तेजी से भड़क गई. ये आग इतनी तेज थी कि एकदम से युवक भी इसकी चपेट में आ गया. यहां तक की इस भयंकर आग की चपेट में पास में खड़ा एक ऑटो भी आकर जल गया. इस घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया और हर कोई आग बुझाने की कोशिश करने लगा.
बच गई युवक की जान
राहत की बात है कि इस हादसे में युवक की जान बच गई है और वो मामूली रूप से जख्मी हुआ है. हादसे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक मालूमी सी आग ने एकदम से भंयकर रूप ले लिया.
VIDEO: न्यूयॉर्क के सबवे स्टेशन पर अंधाधुंध गोलीबारी में 16 लोग घायल, संदिग्ध हमलावर अब भी फरार ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं