विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2015

500 लोगों की भीड़ ने थाने में मचाई तोड़फोड़, कंप्यूटर्स फूंके

Also Read in
500 लोगों की भीड़ ने थाने में मचाई तोड़फोड़, कंप्यूटर्स फूंके
सिंकदराबाद पुलिस स्टेशन में करीब 500 लोगों ने की तोड़फोड़
हैदराबाद: मारपीट के आरोपी एक व्यक्ति की मौत से उग्र हुई करीब 500 लोगों की भीड़ ने सोमवार रात सिकंदराबाद शहर के एक थाना पर हमला कर दिया। मौत से पहले उस व्यक्ति को मारपीट के एक मामले में पुलिस हिरासत में रखा गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पर्व 'बोनालू' में मारपीट करने के मामले में बान्नाप्पा को पुलिस थाने लाया गया था। बाद में उसे छोड़ दिया गया था। इसके बाद बान्नाप्पा की मौत हो गई।

इससे नाराज उसके पड़ोसियों ने मारेडपल्ली पुलिस थाने में तोड़-फोड़ मचा दी। कंप्यूटर्स और फाइलों में गुस्साए लोगों ने आग लगा दी। लोगों का आरोप है कि उसकी मौत के लिए पुलिस दोषी है। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त महेन्द्र रेड्डी ने बताया कि इस पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस थाने और इसके आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कर रही है।

(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सिकंदराबाद, मारेडपल्ली, Hyderabad, Secunderabad Police Station, सिंकदराबाद पुलिस स्टेशन, तोड़फोड़, बोनालू, Mob Ransack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com