एक ऐप के जरिए समलैंगिक लोगों से संपर्क करके उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले एक गैंग के पांच लोगों को थाना फेस-3 पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों को लगी. पुलिस ने बदमाशों के पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात, 1,14,000 रूपये नगद, 24 कीमती घड़ियां, ब्रेजा कार, डीवीडी प्लेयर तथा अवैध हथियार आदि बरामद किए हैं. पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना फेस- 3 में कुछ समलैंगिक लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक ऐप के जरिए उनसे कुछ लोगों ने संपर्क साधा. उनके अनुसार ऐप के माध्यम से मिले लोगों ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा उसकी वीडियो आदि बनाकर उसके आधार पर वे उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं.
डीसीपी ने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना फेस-3 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक कार को रोकने का प्रयास किया. कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाई, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई. डीसीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली कपिल व राहुल नामक दो लोगों को लगी है.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. उन्होंने बताया कि मौके से भाग रहे इनके अन्य साथी मनीष, अजय शर्मा व राजकुमार को भी पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने अब तक सैकड़ों लोगों को ब्लैकमेल करके मोटी रकम वसूली है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं