विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2020

5 नाटकीय फोटो में देखें हरियाणा में पुल पर हुई पुलिस और किसानों के बीच झड़प के नजारे

Farmers Protest To Delhi: किसान दिल्ली में डेरा डालकर लगातार दो महीनों तक विरोध-प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं. केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून बनाने के खिलाफ ये किसान आंदोलनरत हैं और कानून के प्रावधानों को हटाकर अपनी उपज कहीं भी किसी बाजार में बेचने की छूट देने की मांग कर रहे हैं.

5 नाटकीय फोटो में देखें हरियाणा में पुल पर हुई पुलिस और किसानों के बीच झड़प के नजारे
Farmers Protest To Delhi March: पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर अंबाला में दिल्ली आ रहे किसानों और उन्हें रोक रही हरियाणा पुलिस के बीच एक नदी के ऊपर पुल पर झड़प हुई है.
नई दिल्ली:

पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर अंबाला में दिल्ली आ रहे किसानों और उन्हें रोक रही हरियाणा पुलिस के बीच एक नदी के ऊपर पुल पर झड़प हुई है. नाटकीय दृश्यों में हजारों किसान हाथों में लाठी-डंडे, झंडे और तलवार लिए दिख रहे हैं जो पुल पर लगी बैरिकेट्स तोड़कर नीचे नदी में फेंक रहे थे. इससे पहले किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए अंबाला पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे और ठंडे पानी की बौछारें भी कीं. इसके बाद कुछ देर के लिए किसान वहां से हट गए लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर से वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस से भिड़ गए.

दिल्ली कूच में पंजाब और हरियाणा समेत कुल छह राज्यों के किसान शामिल हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और केरल के किसान भी आज और कल (गुरुवार और शुक्रवार) दिल्ली पहुंचकर किसान कानूनों के खिलाफ विरोध मार्च करने वाले हैं. अब किसान दिल्ली में डेरा डालकर लगातार दो महीनों तक विरोध-प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं.

l359mt3g

केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून बनाने के खिलाफ ये किसान आंदोलनरत हैं और कानून के प्रावधानों को हटाकर अपनी उपज कहीं भी किसी बाजार में बेचने की छूट देने की मांग कर रहे हैं.

7fhvd2h
किसानों के 500 संगठन इस विरोध मार्च में शामिल हैं.
ht1uujc4
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेश के बाद हरियाणा ने आज और कल के लिए पंजाब बॉर्डर सील कर दिया है.
504rah5
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेश के बाद हरियाणा ने आज और कल के लिए पंजाब बॉर्डर सील कर दिया है.
olmiboqg
हरियाणा बॉ्र्डर पर पंजाब के किसान रात से ही कैम्प कर रहे थे.
वीडियो- कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों का 'दिल्ली चलो'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farmers Protest, Punjab Farmer, Farm Bill 2020, Punjab-Haryana, Border Checkpost, Border Seal, Water Cannon, Delhi March By Farmers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com