विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2016

अफगानिस्तान सहित उत्तर भारत में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8

Also Read in
अफगानिस्तान सहित उत्तर भारत में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8
यह फोटो पहले आए भूकंप की है, जब लोग डर के चलते अपने दफ्तरों-घरों से बाहर निकल आए थे।
नई दिल्‍ली: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में आज भूकंप का मध्यम झटका आया। जम्मू-कश्मीर और राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंपविज्ञान संभाग के अनुसार भूकंप 170 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 थी। आखिरी खबर आने तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी।

दोपहर दो बजकर सात मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोग अपने घरों से निकल गए। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने भी भूकंप का झटका महसूस किया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अफगानिस्‍तान, उत्तर भारत, भूकंप, दिल्‍ली-एनसीआर में भूकंप, Afghanistan, North India, Earthquake, Earthquake In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com