देश के सभी राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों (India New Corona Cases) में लगातार कमी देखी जा रही है, लेकिन केरल कोरोना वायरस महामारी (Kerala Corona Cases Today) का नया केंद्र बनता जा रहा है. हालत ये है कि देश में कोरोना के कुल मामलों में 44 फीसदी सिर्फ वहीं दर्ज किए जा रहे हैं. देश में महाराष्ट्र (Maharashtra Covid-19 Cases) लंबे समय तक कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य रहा है. जबकि यूपी और दिल्ली में पिछले 24 घंटे में महज 69 केस मिले हैं, जो कुल मामलों का 0.17 फीसदी है.
28 प्रतिशत भारतीयों की यात्रा की योजना, कोविड की तीसरी लहर का खतरा बढ़ना तय : रिपोर्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 39, 361 नए कोरोना के मामले मिले हैं. जबकि केरल में पिछले 24 घंटे में 17,466 नए मरीज मिले हैं. केरल के बाद सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में 6843 रिपोर्ट हुए हैं. केरल समेत पांच दक्षिण भारतीय राज्यों (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक भी) की बात करें तो 23021 नए कोरोना मरीज पिछले 24 घंटे में मिले हैं, जो कुल मामलों का 58.48 फीसदी हैं. केरल, तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं, जहां दो महीने विधानसभा चुनाव के बाद कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल आया.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
दक्षिण भारत की तरह नार्थ ईस्ट राज्यों ने कोरोना को लेकर चिंता बढ़ाई है. कम आबादी वाले पूर्वोत्तर के 35 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी या उससे ज्यादा है. असम में पिछले 24 घंटे में 1054, मणिपुर में 1207, त्रिपुरा में 224, मेघालय में 597, अरुणाचल प्रदेश में 164 मिजोरम में 2307 नए केस मिले हैं. नगालैंड में 68 नए कोरोना मरीज मिले हैं.
देश में कोरोना के कुल केस 3 करोड़ 14 लाख 11 हजार 262 तक पहुंच गए हैं. जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 420967 है. पिछले 24 घंटे में 416 मरीजों की मौत हो गई देश में 3.05 करोड़ लोग कोरोना महामारी से उबर चुके हैं. 24 घंटे में 35,968 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए हैं.
वही केरल में कुल एक्टिव केस 4,11,189 हैं. इसमें पिछले 24 घंटों में 2977 की बढ़ोतरी हुई है. केरल में एक्टिव केस के कुल मामले में भी 1,40779 हैं. जबकि महाराष्ट्र में 98,341 के साथ दूसरे नंबर पर है. जबकि यूपी और दिल्ली में एक्टिव केस 1500 से भी कम है.
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए सावधानी जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं