महाराष्ट्र (Maharashtra) ने शनिवार को कोरोनो वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 4,359 नए मामले दर्ज किए गए जो एक दिन पहले की तुलना में करीब एक हजार कम हैं. स्वास्थ्य विभाग ने शाम को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में महामारी से 32 मरीजों की मौत भी हुई है. संक्रमण के नए मामलों के बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 78,39,447 हो गई जबकि महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,43,387 हो गई. दिन के दौरान 12,986 रोगियों के महामारी से उबरने के बाद इससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 76,39,854 हो गई.
उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 52,238 हो गई. राज्य में पिछले 24 घंटों में ओमिक्रॉन (Omicron) वैरिएट के 237 मामले सामने आए हैं. पुणे शहर से 11 मामलों को छोड़कर, ये सभी मामले मुंबई से सामने आए. राज्य में महामारी से मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है जबकि इससे स्वस्थ होने की दर सुधरकर 97.45 प्रतिशत हो गई है. फिलहाल 3,13,457 लोग घर पर पृथकवास में हैं जबकि 2,387 लोग संस्थागत पृथकवास कर रहे हैं. पिछले 24 घंटों में किए गए 1,33,156 कोरोनावायरस परीक्षणों के साथ, महाराष्ट्र में अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या बढ़कर 7,63,02,782 हो गई. संक्रमण दर 10.27 प्रतिशत है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Coronavirus India Live Updates: देश में कोरोना के 50,407 नए मामले, रिकवरी रेट 97.37 फीसदी
पुणे प्रशासनिक क्षेत्र में 1,207 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए, इसके बाद नासिक क्षेत्र (681), नागपुर (697), मुंबई (675), अकोला (527), औरंगाबाद (141), कोल्हापुर (254) और लातूर क्षेत्र (177) हैं. हर प्रशासनिक क्षेत्र में कई जिले आते हैं. महामारी से हुई 32 मौतों में से 12 मुंबई क्षेत्र से, तीन नासिक से, चार पुणे से, छह कोल्हापुर से, पांच लातूर से, दो नागपुर में हुईं जबकि औरंगाबाद और अकोला क्षेत्रों में महामारी से किसी मरीज की मौत की खबर नहीं है.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : कोविड से जान गंवाने वालों की सही तादाद क्या है सरकार?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं