दिल्ली में कोरोना (Coronavirus) की तीसरी लहर आने के बाद पहली बार कुछ राहत की सांस मिलने लगी है. तीसरी कोरोना लहर की शुरुआत के बाद पहली बार दिल्ली में एक दिन में 1 हजार से कम कोरोना केस आए हैं. यानि पिछले साल 30 दिसम्बर 2021 के बाद सबसे कम केस, 30 दिसम्बर को आए थे. इस दिन दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या 1313 थी. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 977 केस आए. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 1.73 फीसदी हो गई है. लेकिन अब भी सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 4812 है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हालांकि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 12 मरीजों की मौत हो गई है. दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 26,047 हो गया है. फिलहाल होम आइसोलेशन में 3135 मरीज हैं.
दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.26 फीसदी हो गई है और रिकवरी दर 98.33 फीसदी पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में सामने आए 977 केस. दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 18,49,596 पहुंच गया है. लेकिन दिल्ली के अस्पताल भी मुस्तैद हैं. पिछले 24 घंटे में अस्पताल से 1591 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. और अब तक कुल 18,18,737 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं.
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 56,444 कोरोना टेस्ट हुए हैं. अब तक दिल्ली में कोरोना के कुल 3,55,18,310 टेस्ट हो चुके हैं. इनमें से RTPCR टेस्ट 46,664 हुए और एंटीजन टेस्ट 9780 हुए हैं. दिल्ली में अब कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 19,582 है और
कोरोना से मृत्यु की दर 1.41 फीसदी हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं