विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2020

मुंबई : लोकमान्य तिलक टर्मिनस के पास महिला के साथ गैंगरेप, चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

पीड़ित महिला की शिकायत पर नेहरू नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरन्त छानबीन शुरू कर दी और 12 घंटे के अंदर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

मुंबई :  लोकमान्य तिलक टर्मिनस के पास महिला के साथ गैंगरेप, चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
फाइल फोटो
मुंबई:

मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर ट्रेन पकड़ने जा रही महिला से गैंगरेप की वारदात सामने आई है आरोपियों ने झाड़ी में उसके साथ रेप किया फिर उसके पास रखे 3000 रुपये और मंगलसूत्र लूटकर फरा हो गए. पीड़िता की शिकायत पर 12 घन्टे के अंदर पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा. घटना रात 11 बजे की है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता मध्यप्रदेश जाने के लिए लोकल रेल के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर उतरकर पैदल ही लोकमान्य तिलक टर्मिनस की तरफ जा रही थी.  रास्ते तभी 2 आरोपी उसे झाड़ियों के पास खींच ले गए और रेप किया इसके बाद 2 युवक और वहां मोटर साइकिल से आ गए. इन लोगों ने भी महिला के साथ रेप किया औ उसके पास रखे 3000 रुपये के साथ मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए. महिला ने किसी तरह 100 नंबर पर फोन कर आपबीती सुनाई. 

पीड़ित महिला की शिकायत पर नेहरू नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरन्त छानबीन शुरू कर दी और 12 घंटे के अंदर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.  थाना इंचार्ज विलाश शिंदे के मुताबिक़ चारो आरोपी एक दूसरे से परिचित हैं और कुछ का आपराधिक रिकॉर्ड भी है.  आरोपियों के नाम  सोनू तिवारी,  निलेश बारसकर, सिद्धार्थ वाघ  और श्रीकांत भोगले हैं.  पुलिस ने धारा 376, 377, 394 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lokmanya Tilak Terminus, Crime News, Gangrape, Mumbai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com