सेना ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)में तीन उग्रवादियों (Militant) को सोमवार को ढेर कर दिया. पूर्वोत्तर में उग्रवाद विरोधी अभियान को तेज करते हुए सेना ने ये कार्रवाई की है. अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग इलाके में महत्वपूर्ण ऑपरेशन के दौरान असम रायफल्स (Assam Rifles)के जवानों को ये कामयाबी मिली. ये तीनों उग्रवादी नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालिम समूह (NSCN-KYA) के सदस्य थे. यह ऑपरेशन उग्रवादियों के मणिपुर हमले (Manipur Attack) के बाद हुआ है, जिसमें मणिपुर में एक कर्नल, उनकी पत्नी व बच्चे के सात चार जवान शहीद हो गए थे.
'फिर साबित हुआ कि मोदी सरकार राष्ट्र की सुरक्षा करने में असमर्थ' : मणिपुर आतंकी हमले पर राहुल गांधी
मणिपुर की म्यांमार से लगी सीमा पर ये हमला हुआ था. सेना की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि असम रायफल्स की यूनिट की ओर से लोंगडिंग इलाके में सोमवार सुबह एक ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. मणिपुर के चुराचांद में हुए उग्रवादी हमले को हाल के वर्षों में सबसे बड़ा अटैक बताया जा रहा है. इस हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी शहीद हो गए थे, जो 46 असम रायफल्स के कमांडिंग अफसर थे. इसके अलावा 4 जवान भी शहीद हो गए थे.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मणिपुर : सेना के काफिले पर आतंकी हमला, कर्नल और 4 जवान सहित सात की मौत
कर्नल के साथ छुट्टियां बिताने आए उनकी पत्नी और बच्चे भी इस हमले की चपेट में आकर मारे गए. असम रायफल्स के डीजी और सभी उच्चाधिकारियों ने उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की थी. मणिपुर के उग्रवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और मणिपुर नगा पीपुल्स फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी एक बयान जारी करते हुए ली थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे कायराना हमला बताते हुए निंदा की थी. पीएम ने कहा था, मैं हमले में मारे गए सैनिकों और परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उनके बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं