यह ख़बर 19 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पाकिस्तान का न्यायिक आयोग फरवरी में पहुंचेगा मुंबई

खास बातें

  • मुंबई हमले की जांच में शामिल मुख्य लोगों के बयान दर्ज करने के खातिर पाकिस्तान के एक न्यायिक आयोग को अनुमति दे दी गई है जो फरवरी के पहले हफ्ते में मुंबई पहुंचेगा।
मुंबई:

मुंबई हमले की जांच में शामिल मुख्य लोगों के बयान दर्ज करने के खातिर पाकिस्तान के एक न्यायिक आयोग को अनुमति दे दी गई है जो फरवरी के पहले हफ्ते में मुंबई पहुंचेगा।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग ने मुंबई अपराध शाखा को कूटनीतिक माध्यम से तीन और चार फरवरी की तारीख बता दी है। मुंबई पुलिस से दौरे के लिये आवश्यक प्रबंध करने का आग्रह भी किया गया है।

पाकिस्तानी न्यायिक आयोग के दौरे को बंबई उच्च न्यायालय ने अनुमति दी। पाकिस्तानी न्यायिक आयोग 26/11 मामले के जांच अधिकारी रमेश महाले और एकमात्र जीवित पाकिस्तानी बंदूकधारी अजमल कसाब का बयान दर्ज करने वाले मजिस्ट्रेट सावंत वाघुल का बयान दर्ज करेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्रों ने कहा कि सभी बयान दक्षिण मुंबई के इसपलांदे अदालत में दर्ज किए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कूटनीतिक माध्यमों से पाकिस्तान को सूचित किया था कि बंबई उच्च न्यायालय से हरी झंडी मिल गई है।