विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2012

तमिलनाडु के 22 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ा

Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 22 मछुआरों को उनकी पांच नावों के साथ रविवार को सुबह उस समय पकड़ लिया जब वे रामेश्वरम में अरिचलमुनई के पास स्थित अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास मछली पकड़ रहे थे।
रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 22 मछुआरों को उनकी पांच नावों के साथ रविवार को सुबह उस समय पकड़ लिया जब वे रामेश्वरम में अरिचलमुनई के पास स्थित अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास मछली पकड़ रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों का आरोप है कि मछुआरों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा को पार किया।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि दो नावें लापता हैं लेकिन अभी यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि इन दोनों नावों को भी श्रीलंकाई नौसैनिकों की ओर से पकड़ा गया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें मिली सू़चना के अनुसार मछुआरों को श्रीलंका स्थित तालीमन्नार की एक अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मछुआरों को हिरासत में लेने से पहले उन पर कथित रूप से पथराव किया और बोतलें फेंककर उनकी नावों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fishermen, Sri Lankan Navy, Tamil Fishermen, तमिल मछुआरे, श्रीलंकाई नौसेना, गिरफ्तार