झारखंड के लातेहार में पेड़ से झूलते मिले 2 मवेशी व्यापारियों के शव, इलाके में तनाव

झारखंड के लातेहार में पेड़ से झूलते मिले 2 मवेशी व्यापारियों के शव, इलाके में तनाव

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है

लातेहार:

झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार की सुबह की मवेशियों के दो व्यापारियों का शव एक पेड़ से झूलता पाया गया। यह जिला राजधानी रांची से करीब सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

प्राप्त खबरों के मुताबिक, ये दोनों व्यापारी आठ बैलों को लेकर पास के ही चतरा जिले में लगे पशु मेले में जा रहे थे। ये बैल भी गायब हैं।

लातेहार पुलिस का कहना है कि इस हत्या की वजह लूट या कोई निजी रंजिश हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और शवों का पोस्टमार्टम किया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में उन्होंने संदिग्ध की पहचान कर ली है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने कातिलों को तत्काल पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया।